मां ज्ञानेश्वरी विद्या मंदिर में आज बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर मा सरस्वती देवी जी की पूजा

img 20260123 wa0001
img 20260123 wa0016
img 20260123 wa0012

img 20260123 wa0003

बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन

मां ज्ञानेश्वरी विद्या मंदिर स्कूल में आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल श्री रामखट्यार जी बघेल एवं समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विद्यालय परिवार की उन्नति एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

पूजन उपरांत प्रिंसिपल श्री रामखट्यार जी बघेल एवं शिक्षकों द्वारा सभी विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि बसंत पंचमी ज्ञान, बुद्धि, कला एवं संस्कृति का प्रतीक पर्व है, जो हमें शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम श्रद्धा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top